नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं तो उनके लुक और बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। कैटरीना को उनके बॉडी और लुक को लेकर ट्रोल भी किया गया। हालांकि, कई फैंस और सेलेब्स ने एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया। अब राखी सावंत भी कैटरीना के समर्थन में उतर आई हैं।

कैटरीना की ट्रोलिंग पर राखी सावंत का जवाब

हाल ही में बजुका प्राइम के साथ बातचीत में राखी सावंत ने कैटरीना को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा, ‘ये गंदी सी मेंटैलिटी है। जो लोग कैटरीना को ट्रोल करते हैं ना, ये मेरे हाथ में आ जाएं तो इनको मैं निर्मा डालकर वॉशिंग मशीन में घुमा दूं।’

राखी ने आगे कहा कि डिलीवरी के बाद थोड़ा वजन बढ़ जाता है। उन्होंने कैटरीना का बचाव करते हुए कहा कि वह एक्ट्रेस के साथ-साथ एक मां भी हैं। राखी ने कहा, ‘वो हिरोइन भी नंबर एक हैं और मां भी नंबर एक। कैटरीना कैटरीना ही रहने वाली हैं।’

गणपति सेलिब्रेशन में पति विक्की कौशल के साथ पहुंचीं थीं कैटरीना

बता दें कि कैटरीना कैफ हाल ही में अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ पहुंची थीं। इस दौरान कैटरीना ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

इन्हीं तस्वीरों और वीडियो पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर कमेंट किए। इसके बाद कैटरीना के फैंस और कुछ सेलेब्स उनके समर्थन में सामने आए। अब राखी सावंत ने भी कैटरीना को ट्रोल करने वालों को अपने अंदाज में जवाब दिया है।

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने बनाई बड़ी रणनीति, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य

शेयर करना
Exit mobile version