‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार हंगामे से भरा रहा। सलमान खान ने ट्रोल्स की जमकर क्लास लगाई। शो के दौरान उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखाई और खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी बात की। इसी दौरान उन्होंने कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को भी फटकार लगाई।

कैटरीना कैफ के बढ़े वजन पर हुई थी ट्रोलिंग

कैटरीना कैफ नवंबर 2025 में मां बनीं। हाल ही में वह अंबानी फैमिली के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंची थीं। इस दौरान उनके बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया।

सलमान खान ने कैटरीना की ट्रोलिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि जब कैटरीना फिल्मों में वापस आएंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी। फिलहाल उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिलना चाहिए।

ट्रोल्स को सलमान खान की फटकार

बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में सलमान ने कंटेस्टेंट्स के बीच हुए एक मुद्दे पर भी बात की। एक टास्क के दौरान हुई लड़ाई के बाद यूट्यूबर ScoutOP ने अपनी यूट्यूब और गेमिंग कम्युनिटी से अरिशफा खान के बारे में कहा था, ‘खत्म कर दो इसको।’ सलमान ने इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी।

सलमान ने कहा कि ट्रोल्स अक्सर सेलिब्रिटीज को उनकी बॉडी, वजन, अपीरियंस, परिवार, करियर फेलियर और मदरहुड को लेकर जज करते हैं। उन्होंने कहा, ‘किसी को नीचा दिखा के आप पैसे कमा रहे हो… आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो।’

कैटरीना के सपोर्ट में क्या बोले सलमान?

कैटरीना कैफ के पोस्टपार्टम वेट को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सलमान ने कहा, ‘प्रेग्नेंट होने के बाद सभी का वजन बढ़ता है। वो जब फिल्मों में वापस आएंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी। उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिलना चाहिए।’

उन्होंने ट्रोल करने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दूसरों की अपीरियंस पर कमेंट करते हैं, उन्हें पहले खुद को देखना चाहिए।

सलमान ने अपनी ट्रोलिंग का भी किया जिक्र

सलमान खान ने खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया पर उम्र और बॉडी को लेकर काफी ट्रोल किया जाता है।

सलमान ने कहा, ‘बुड्ढा हो गया है। भाई 60 साल का हो गया हूं। आपकी बॉडी हमेशा मैंने प्यार किया वाली नहीं हो सकती है।’

इस दौरान उन्होंने शो में अपनी शर्ट उतारी और अपनी बॉडी दिखाई।

कैटरीना और विक्की कौशल की शादी

कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब कैटरीना और विक्की एक बेटे के माता-पिता हैं।

UP Police Bharti: 912 अभ्यर्थियों को मिलेगा Appointment Letter, CM Yogi करेंगे वितरण

शेयर करना
Exit mobile version