जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी मोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में मोनू यादव को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है।

जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल में मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोनू यादव की तलाश थी। इसी दौरान जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल में पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक लाख रुपये का इनामी मोनू यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई भेज दिया।

बार संघ अध्यक्ष की अपहरण के बाद हुई थी हत्या

गौरतलब है कि कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। 31 अक्टूबर को अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस की चार टीमें गठित की थीं। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर अपहृत का शव और वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया गया था।

हत्याकांड में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी मोनू यादव के मुठभेड़ में घायल होने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल घायल आरोपी का जिला अस्पताल उरई में उपचार जारी है। पुलिस हत्याकांड से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी है।

"2027 में चुनाव नहीं लड़ूंगा, सीधे CM पद की शपथ लूंगा" अखिलेश यादव के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

शेयर करना
Exit mobile version