टेक डेस्क: स्मार्टफोन खरीदने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बाजार में 15,000 रुपये से कम कीमत में भी कई शानदार 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। इनमें बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। अगर आप अपना पहला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या पुराने फोन को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो POCO, Motorola, Realme, Samsung और Infinix जैसे ब्रांड्स के कई विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले 7 स्मार्टफोन और उनके फीचर्स के बारे में।
1. POCO M7 Pro 5G
POCO M7 Pro 5G इस बजट में एक अच्छा विकल्प है। इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 6.67 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए 50MP और 2MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 5110mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कीमत: 14,999 रुपये
2. Moto G64
Motorola का Moto G64 भी 15 हजार रुपये से कम बजट में अच्छा विकल्प है। इसमें MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 6.5 इंच की 120Hz IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 50MP और 8MP के दो कैमरे मिलते हैं। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
कीमत: 13,000 से 14,000 रुपये के बीच
3. Realme P3x 5G
कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Realme P3x भी एक विकल्प है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है।
फोन में 6.72 इंच की डिस्प्ले और 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी 6000mAh बैटरी 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कीमत: 12,999 रुपये से शुरू
4. Samsung Galaxy F16 5G
Samsung Galaxy F16 5G भी इस बजट में शामिल है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन की सबसे खास बात इसकी 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP, 5MP और 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
कीमत: 12,499 रुपये
5. Infinix Note 50X 5G
Infinix Note 50X 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में 50MP का रियर कैमरा मिलता है।
फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा और 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। पावर के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कीमत: 13,499 रुपये
6. Lava Virat V1 5G
भारतीय ब्रांड Lava का Virat V1 5G भी कम बजट में एक विकल्प है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। फोन में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कीमत: 12,799 रुपये
7. Ai+ Nova 2 5G
Ai+ Nova 2 5G भी 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की सूची में शामिल है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP और 2MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कीमत: 13,180 रुपये
15 हजार रुपये के बजट में मिल रहे कई विकल्प
कुल मिलाकर 15,000 रुपये से कम कीमत में ग्राहकों के पास कई 5G स्मार्टफोन के विकल्प मौजूद हैं। इनमें अलग-अलग प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी क्षमता वाले फोन शामिल हैं। स्मार्टफोन खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फीचर्स की तुलना करना बेहतर रहेगा।



