उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के बीच आज गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी इस पदयात्रा को ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ अभियान’ के तहत आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से शामिल होंगे। दोनों नेता पदयात्रा का नेतृत्व करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी संबोधित करेंगे। पार्टी के तीनों प्रमुख नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जनसभा के बाद दोपहर 12 बजे के बाद पदयात्रा की शुरुआत होगी। इस पदयात्रा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त रूप से नेतृत्व करेंगे। पदयात्रा का रूट एमपी इंटर कॉलेज से सरदार पटेल की प्रतिमा तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

बीजेपी की ओर से आयोजित इस अभियान के जरिए पार्टी लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ अपनी राजनीतिक विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। पदयात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और अपने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया जाएगा।

गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की एक साथ मौजूदगी इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना रही है। जनसभा से लेकर पदयात्रा तक बीजेपी के शीर्ष नेताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। MP इंटर कॉलेज से सरदार पटेल की प्रतिमा तक निकलने वाली यह पदयात्रा आज गोरखपुर में बीजेपी के प्रमुख राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल रहेगी।

शेयर करना
Exit mobile version