डेस्क : करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता थी, लेकिन ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहा।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दायरा’ ने पहले दिन करीब 90 लाख रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन किया है। फिल्म को देशभर में 2,283 शोज मिले थे। वहीं इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ रुपये बताया गया है।

बता दे कि फिल्म की रिलीज ऐसे समय हुई है जब सिनेमाघरों में पहले से ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। इसके अलावा 18 सितंबर को ही प्रीति जिंटा की ‘वाइब’ भी रिलीज हुई। फिल्मों की मौजूदगी के बीच ‘दायरा’ को अपेक्षाकृत कम स्क्रीन और शोज मिले। फिल्म में करीना कपूर ने डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका निभाई है, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के किरदार में नजर आए हैं। कहानी एक 24 वर्षीय युवती के गैंगरेप और हत्या के मामले से शुरू होती है, जिसमें आरोपी कुछ ही दिनों में गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

वही इसके बाद मामला एक अलग मोड़ लेता है। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की कोशिश में डीसीपी रमन कुमार और उनकी टीम चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर देती है। इस कार्रवाई की वैधता पर सवाल उठने के बाद मामले की जांच के लिए SIT गठित की जाती है, जिसकी जिम्मेदारी डीसीपी अजूनी कोहली को दी जाती है।

यहीं से फिल्म कानून, न्याय और पुलिस कार्रवाई के बीच के जटिल सवालों को सामने रखती है। ‘दायरा’ यह सोचने पर मजबूर करती है कि न्याय मिलने में देरी के बीच की गई किसी कार्रवाई को किस नजर से देखा जाना चाहिए और कानून की सीमा आखिर कहां तक है।

Kanpur: कब्रिस्तान की जमीन पर चला KDA का बुलडोजर, अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

शेयर करना
Exit mobile version