‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान खान को ‘पाखंडी’ बताया है। दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर जमकर गुस्सा जाहिर किया। वह स्काउट को समझाते हुए उम्र, लुक और वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कटरीना कैफ के बढ़े हुए वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई। सलमान ने सोहेल खान की ऐज शेमिंग और खुद के बारे में होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। गुस्से में उन्होंने अपनी टी-शर्ट और टोपी उतारकर ट्रोलर्स से कहा कि हां, वह बूढ़े हो गए हैं और अब उन्हें ट्रोल किया जाए।

सोफिया हयात ने सलमान को क्यों कहा पाखंडी ?

अब सोफिया हयात ने 20 सितंबर को X पर ‘वीकेंड का वार’ का वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान पर निशाना साधा है। सोफिया ने दावा किया कि जब वह ‘बिग बॉस 7’ में थीं, तब सलमान ने उनके लुक और शरीर को लेकर टिप्पणियां की थीं और गौहर खान की तारीफ की थी। इसी पुराने अनुभव का हवाला देते हुए सोफिया ने सलमान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ स्टैंड लेने पर सवाल उठाया। वीडियो को री-शेयर करते हुए सोफिया ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र किया और सलमान को ‘पाखंडी’ और ‘बेवकूफ’ बताया। उनका कहना है कि जब वह बिग बॉस में थीं, तब सलमान ने उनके शरीर और चेहरे की आलोचना की थी और गौहर खान के शरीर की तारीफ की थी।

दोहरे रवैये पर उठाया सवाल

सोफिया हयात का यह पोस्ट सामने आने के बाद एक बार फिर ‘बिग बॉस 7’ से जुड़े उनके पुराने अनुभव चर्चा में आ गए हैं। सोफिया का कहना है कि जिस तरह सलमान आज बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोल रहे हैं, वैसा ही रवैया उन्होंने शो के दौरान अपने साथ महसूस नहीं किया था। वहीं, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उम्र, लुक और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करते हैं। उन्होंने अपनी टोपी और टी-शर्ट तक उतार दी और कटरीना कैफ, उनके भाई सोहेल खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स की फिजिकल अपियरेंस को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर अपनी नाराजगी जाहिर की। सलमान के इस अंदाज के बाद कई फैंस ने उनकी तारीफ की और कहा कि उन्होंने ट्रोलिंग का सीधे सामना किया। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुराने अंदाज वाला सलमान वापस लौट आया है।

UP Election 2027: अखिलेश यादव ने बनाई बड़ी रणनीति, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य

शेयर करना
Exit mobile version