दिग्गज टेक कंपनी मेटा (Meta) ने अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करते हुए भारत में ‘इंस्टाग्राम प्लस’ (Instagram Plus) पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश कर दिया है. भारत में इस प्लान की कीमत ₹299 मंथली तय की गई है. इस नए प्लान के तहत सब्सक्राइबर्स को कई ऐसे कमाल के फीचर्स मिलेंगे जो अब तक फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं थे.

कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने पॉपुलर ऐप्स—इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की शुरुआत की है. हालांकि, इंस्टाग्राम का स्टैंडर्ड वर्जन पहले की तरह ही मुफ्त में काम करता रहेगा, लेकिन जो यूजर्स एडवांस्ड फीचर्स और एडिशनल इनसाइट्स का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें हर महीने ₹299 का चार्ज देना होगा.

चोरी-छिपे देख सकेंगे दूसरों की स्टोरी

इंस्टाग्राम प्लस प्लान के तहत सबसे बड़ा और खास अपडेट स्टोरीज (Stories) से जुड़ा हुआ है. अब यूजर्स बिना सामने वाले को पता चले, सीक्रेट तरीके से उसकी स्टोरी का प्रिव्यू देख सकेंगे. यानी स्टोरी देखने के बाद भी व्यूअर लिस्ट में आपका नाम दिखाई नहीं देगा. इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स यह भी ट्रैक कर सकेंगे कि कितने लोगों ने उनकी स्टोरी को दोबारा (Rewatch) देखा है.

24 नहीं, अब 48 घंटे तक दिखेगी स्टोरी

इस प्लान को लेने के बाद यूजर्स की स्टोरी टाइमलाइन 24 घंटे से बढ़कर सीधे 48 घंटे की हो जाएगी. इतना ही नहीं, यूजर्स को हर हफ्ते एक स्टोरी को ‘स्पॉटलाइट’ करने का मौका मिलेगा, जिससे उस स्टोरी को एक्स्ट्रा विजिबिलिटी और रीच मिल सकेगी. साथ ही, प्लस सब्सक्राइबर्स अपनी स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में जाकर यह भी सर्च कर सकेंगे कि कौन-कौन उनका कंटेंट देख रहा है.

स्पेशल इमोजी, फॉन्ट्स और प्रोफाइल पिन्स

सजावट और कस्टमाइजेशन के शौकीनों के लिए भी इस प्लान में बहुत कुछ है:

  • एनिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन: चैट्स या इंटरैक्शन के दौरान स्क्रीन पर रंग-बिरंगे एनिमेटेड हार्ट्स दिखाई देंगे.
  • कस्टम ऐप आइकन और फॉन्ट्स: यूजर्स को इंस्टाग्राम के खास तौर पर डिजाइन किए गए कस्टम ऐप आइकन और बायो के लिए स्पेशल फॉन्ट्स का एक्सेस मिलेगा.
  • प्रोफाइल पिन्स (Profile Pins): इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल ग्रिड पर अधिकतम 6 पोस्ट को पिन करके सबसे ऊपर रख सकेंगे, ताकि जरूरी पोस्ट्स हाइलाइट हो सकें.

इंस्टाग्राम प्लस (Instagram Plus) के प्रमुख फीचर्स पर एक नजर

फीचर मिलने वाला फायदा
सीक्रेट स्टोरी प्रिव्यू बिना व्यूअर लिस्ट में नाम आए दूसरों की स्टोरी देख सकेंगे.
स्टोरी रिवॉच काउंट कितने लोगों ने आपकी स्टोरी दोबारा देखी, इसकी सटीक जानकारी मिलेगी.
48 घंटे की टाइमलाइन आपकी लगाई गई स्टोरी 24 घंटे के बजाय 48 घंटे तक लाइव रहेगी.
अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट क्लोज फ्रेंड्स की तरह कई तरह की कस्टम ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे.
वीकली स्टोरी स्पॉटलाइट हर हफ्ते एक स्टोरी को एडिशनल विजिबिलिटी के साथ प्रमोट करने की सुविधा.
स्टोरी व्यूअर सर्च स्टोरी देखने वाले लोगों की लिस्ट में से किसी भी व्यक्ति को नाम से सर्च कर सकेंगे.

मेटा ने क्यों बदला अपना बिजनेस मॉडल?

मेटा ने केवल विज्ञापनों (Ads) पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए इस पेड प्लान को लॉन्च किया है. इस नई रेवेन्यू स्ट्रैटेजी से कंपनी को कमाई के नए जरिए मिलेंगे. कंपनी का यह भी कहना है कि आने वाले दिनों में इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए कई और नए और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े जाएंगे.

Bareilly News : बहेड़ी में चीनी मिल की नीलामी पर बड़ा बवाल,कौड़ियों के दाम बेच दी जमीन !

शेयर करना
Exit mobile version