भारतीय बाजार में वनप्लस ने अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की N-सीरीज का नया मॉडल है, जिसे एंट्री लेवल सेगमेंट में पेश किया गया है। फोन में बड़ी बैटरी, दमदार डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus N6x की कीमत और ऑफर

OnePlus N6x का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है।

कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा ग्राहक फोन को नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ भी खरीद सकेंगे। स्मार्टफोन की बिक्री 4 अगस्त से शुरू होगी।यह फोन Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले

OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720 x 1570 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है।

बता दे कि फोन में आई प्रोटेक्शन मोड, डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेंपरेचर एडजस्टमेंट और अलग-अलग कलर मोड का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस MIL-STD-810H मिलिट्री ड्यूरेबिलिटी रेटिंग के साथ आता है।

MediaTek प्रोसेसर और Android 16 सपोर्ट

OnePlus N6x को MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं।

फोन में 13,280 sq mm एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को गर्म होने से बचाने में मदद करता है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा और बैटरी फीचर्स

वही फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ आता है और इसमें 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।पावर के लिए OnePlus N6x में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Lucknow में UGC कानून के विरोध में Swarn Morcha का धरना प्रदर्शन, शंख बजाकर जताया विरोध!

शेयर करना
Exit mobile version