डेस्क : नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बजट सेगमेंट में एक दिलचस्प डील सामने आई है। Realme के 5G स्मार्टफोन पर फिलहाल ऑनलाइन डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद 7,000mAh बैटरी वाला यह फोन 22 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि डिवाइस में 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिपसेट और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Realme P4x 5G की कीमत और ऑफर

यहां बात हो रही है Realme P4x 5G की। फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल भारत में 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। कंपनी की वेबसाइट पर इस वेरिएंट की कीमत अब 26,999 रुपये बताई गई है।

हालांकि, Amazon पर Lake Green कलर में यही वेरिएंट 21,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। एक्सचेंज ऑफर के तहत भी डिस्काउंट का विकल्प मौजूद है। खरीदार EMI के जरिए भी फोन ले सकते हैं, जिसकी शुरुआती राशि 773 रुपये प्रति महीने बताई गई है।

144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले

Realme P4x 5G में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और 391ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक जाती है।

Dimensity 7400 Ultra चिपसेट से लैस

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है। इसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 18GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है।

50MP का मेन कैमरा

बता दे कि फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसके अलावा हीट मैनेजमेंट के लिए Frozen Crown Cooling System दिया गया है, जिसमें 5,300mm² का वेपर चैंबर शामिल है।

7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,000mAh बैटरी शामिल है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou और USB Type-C जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं। डिवाइस की मोटाई 8.39mm और वजन 208 ग्राम है।

Realme P4x 5G: फीचर्स एक नजर में

  • 6.72 इंच Full-HD+ LCD डिस्प्ले
  • 144Hz तक रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra
  • रैम 8GB तक
  • स्टोरेज 256GB तक
  • रियर कैमरा 50MP + 2MP
  • फ्रंट कैमरा 8MP
  • मिलेगी 7,000mAh बैटरी
  • 45W फास्ट चार्जिंग
  • IP64 रेटिंग
  • डुअल स्टीरियो स्पीकर्स

“सरकार डरी हुई है...”, पंचायत चुनाव को लेकर Chandrashekhar Azad का करारा प्रहार | Panchayat Election

शेयर करना
Exit mobile version