इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां बेटे की मौत का सदमा उसकी मां सहन नहीं कर पाई। बेटे की मौत के कुछ ही समय बाद सदमे में मां को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी भी जान चली गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और इलाके में भी शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, इटावा के मेहरा चुंगी स्थित कटरा शमशेर खान रोड पर रहने वाले पवन पेट की बीमारी से ग्रसित थे। बीमारी के चलते पवन की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर और उसके जाने का गहरा सदमा उनकी 70 वर्षीय मां सरला देवी को लगा। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के सदमे के बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजनों के मुताबिक, सरला देवी को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी भी मौत हो गई। कुछ ही समय के अंतराल में मां और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में जहां बेटे की मौत का गम था, वहीं अब मां के निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मेहरा चुंगी कटरा शमशेर खान रोड की इस घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया। बेटे की मौत का सदमा मां की जान पर भारी पड़ गया।



