स्मार्टफोन कंपनी OnePlus भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दे कि कंपनी इस डिवाइस को अपनी N-सीरीज के तहत पेश करेगी। OnePlus ने फोन के कुछ फीचर्स को टीज करते हुए इसकी बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी साझा की है।
कंपनी के मुताबिक, नया OnePlus N6x स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। दावा किया गया है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब ढाई दिन तक चल सकता है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की पुष्टि की गई है।
इस तारीख को लॉन्च होगा OnePlus N6x
OnePlus ने जानकारी दी है कि OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
बैटरी को लेकर कंपनी का बड़ा दावा
बता दे कि OnePlus ने ई कोमर्स प्लेटफार्म पर शेयर किए गए टीजर में फोन की बैटरी पर खास फोकस किया है। कंपनी का कहना है कि 7000mAh बैटरी के साथ यह फोन 20 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक, 133 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक, करीब 25 घंटे सोशल मीडिया इस्तेमाल और 11 घंटे से ज्यादा वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता देगा। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो ज्यादा समय तक वीडियो देखने, गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
चार्जिंग और बाकी फीचर्स का इंतजार
OnePlus ने अभी तक N6x की चार्जिंग क्षमता का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने अपनी N-सीरीज के अन्य मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया था। उम्मीद है कि नए फोन में भी इसी तरह की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिल सकती है। कंपनी आने वाले दिनों में OnePlus N6x के प्रोसेसर, कैमरा, कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी साझा कर सकती है।



