दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के घोषित नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। DUSU चुनावों में 3 पदों पर ABVP ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि मुख्य विपक्षी छात्र संगठन NSUI का खाता भी नहीं खुल सका और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।
बता दें, डूसू चुनाव के सबसे प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर ABVP के प्रत्याशी यश डबास ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इसके अलावा सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर ABVP के ही लक्ष्यराज सिंह ने सफलता का परचम फहराया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंका दिया।
NSUI के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि संगठन चार प्रमुख पदों में से एक पर भी जीत हासिल करने में नाकाम रहा। नतीजों के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ ABVP कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और जश्न का माहौल देखा गया।



