मनोरंजन डेस्क : फिल्म ‘काली खेती’ (Kaali Kheti) का रोमांचक ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म खेती और ग्रामीण परिवेश को डरावनी कहानी के रूप में पेश करने जा रही है। ट्रेलर में रहस्य, रोमांच और खौफ से भरी एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां खेतों से जुड़ा अतीत लोगों के लिए डर की वजह बन जाता है।

खेती और डर का अनोखा संगम दिखाएगी फिल्म

बता दे कि ‘काली खेती’ का ट्रेलर एक ऐसे गांव की कहानी की झलक दिखाता है, जहां लोग किसी अनजान और खौफनाक ताकत के साये में जीने को मजबूर हैं। फिल्म में खेती को सिर्फ फसल उगाने का माध्यम नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी और जीवित शक्ति की तरह दिखाया गया है। कहानी खेतों और उनसे जुड़े पुराने इतिहास में छिपे रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में ऐसा माहौल नजर आता है, जहां हर रहस्य अपने साथ एक नया डर लेकर आता है।

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के दमदार किरदार

वही फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर अपने इंटेंस किरदारों से कहानी को खास बना रहे हैं। जैकी श्रॉफ की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, शरद केलकर भी अपने दमदार अभिनय से फिल्म के डरावने माहौल को और प्रभावशाली बनाते नजर आ रहे हैं। रामायण में रावण के किरदार को आवाज देने वाले शरद केलकर इस फिल्म में एक अलग तरह का अनुभव लेकर आ रहे हैं।

हरिस इम्तियाज खान ने किया निर्देशन

‘काली खेती’ की कहानी हरिस इम्तियाज खान ने लिखी है और उन्होंने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म की निर्माता सना खान हैं। इसमें जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के अलावा नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म

ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म ‘काली खेती’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की रहस्यमयी और डरावनी कहानी चर्चा में है।

"Azam Khan का लगातार उत्पीड़न हो रहा है..." Shivpal Yadav का बड़ा आरोप

शेयर करना
Exit mobile version