बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के एक सीन में भगवा रंग के कपड़ों को लेकर दिल्ली के बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस सीन को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए फिल्म के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

भगवा रंग को लेकर विधायक ने उठाए सवाल

बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी का दावा है कि फिल्म में भगवा रंग का इस्तेमाल एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है, जिसका मकसद सनातन धर्म का अपमान करना है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग सनातन धर्म का प्रतीक है।

विधायक ने तीन साल पहले शाहरुख खान की फिल्म में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस फिल्म में भी शाहरुख खान थे और अभिनेत्री भी वही थीं। अब नई फिल्म में भी अभिनेत्री वही हैं और कपड़ा फिर भगवा रंग का है।

‘शाहरुख खान की सोच जिहादी’

रविंदर सिंह नेगी ने सवाल उठाया कि फिल्म में भगवा रंग के अलावा किसी दूसरे रंग के कपड़ों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “आप सनातन का मजाक उड़ाते हैं। शाहरुख की ये जिहादी मानसिकता की सोच है। इसका हम विरोध करते हैं। अगर ये सीन नहीं हटा तो इस फिल्म का बहिष्कार किया जाएगा।”

‘शाहरुख को शर्म आनी चाहिए’

बीजेपी विधायक ने आगे शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा, “शाहरुख खान को शर्म आनी चाहिए। इस देश का खाते हो, इस देश से ही अपनी फिल्में चमकाते हो और फिर हिन्दुओं की आस्था का अपमान करते हो। हिन्दू यह अपमान नहीं सहेगा। इस फिल्म को हम रिलीज नहीं होने देंगे, जब तक ये सीन नहीं हटेगा।”

30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी! उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और CM योगी करेंगे रामलला की आरती

शेयर करना
Exit mobile version