उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट इलाके में आपसी विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, पति तौकीर और उसकी पत्नी फरहीन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तौकीर ने आपा खो दिया और घर में रखी तेजधार छुरी से अपनी पत्नी की गर्दन पर हमला कर दिया।

बता दें, पत्नी को लहूलुहान करने के तुरंत बाद पति तौकीर ने उसी छुरी से खुद की भी गर्दन रेत ली। घर के भीतर हुए इस खौफनाक कदम और चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय नागफनी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने आनन-फानन में दोनों गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की गर्दन पर गहरे जख्म आए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की मुख्य वजह का पता लगाया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस खूनी वारदात के बाद से दसवां घाट क्षेत्र के निवासियों में दहशत और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

DiwaliPuja : "इस अचूक उपाय से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा",इन नियमों से घर में होगा धन वर्षा का योग !

शेयर करना
Exit mobile version