चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में इन ड्रामेबाजी चरम पर है। लड़ाई, आरोपों और बहस से शो का माहौल गरम है। इसी में टीवी एक्ट्रेस माही विज का एक वीडियो रोते हुए सामने आया है। जिसमें वो काफी फूट-फूट कर रो रहीं हैं। उनका आरोप है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली। उन्होंने तो ये तक कह डाला कि उन्हें शो के पैसे भी नहीं चाहिए।
पैसे लेने से भी कर दिया मना
लव की मां का मैसेज सुनकर माहि काफी परेशान नजर आईं। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसके बाद अरिश्फा खान और उदिति सिंह के साथ बातचीत के दौरान माहि अपना गुस्सा जाहिर करती दिखाई दीं।
माही विज ने कहा शो में सिर्फ उनकी ही गलतियां और कमेंट्स दिखाए जा रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह शो में आगे नहीं रहेंगी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पैसे भी नहीं चाहिए और वह इस तरह अपनी छवि खराब नहीं करवाना चाहतीं।



