अयोध्या: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठियों को लेकर दिए गए बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पिछले 12 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद अब तक कितने घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला गया है ?

संजय सिंह ने अमित शाह से घुसपैठियों को लेकर आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि अब तक कितने घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजा गया है।

SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

AAP सांसद ने SIR प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि SIR के जरिए 13.37 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चंदा चोरी और जमीन खरीद घोटाले का मुद्दा उठाया

संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए चंदा चोरी और जमीन खरीद घोटाले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इन मामलों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की और भाजपा पर सवाल खड़े किए। अयोध्या में संजय सिंह के इस बयान के बाद एक बार फिर घुसपैठियों, SIR और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।

"OP Rajbhar रात को जैसा ब्रांड लेते हैं वैसा बोलते हैं..", सपा विधायक Amitabh Bajpai का तीखा तंज!

शेयर करना
Exit mobile version