लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कई राजनीतिक मुद्दों पर बयान देते हुए बीजेपी सरकार और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने PDA के विस्तार को लेकर भी टिप्पणी की और आजम खान के मामले में बीजेपी सरकार पर अन्याय करने का आरोप लगाया।

PDA में A का मतलब अंगद भी है

अखिलेश यादव ने PDA को लेकर कहा कि इसमें A का मतलब अंगद भी है। उन्होंने कहा, “PDA में तो अंगद भी आ गए।” इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी तंज कसा।

केशव मौर्य के चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, “उनसे पूछो उन्हें लड़ने के लिए कोई क्षेत्र मिला या नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि उनको तो हमारी बहन ने ही हरा दिया था।

आजम खान के समर्थन में उतरे अखिलेश, BJP पर लगाया अन्याय का आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान को जेल भेजे जाने के मामले पर भी बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि आजम खान साहब के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और यह अन्याय सरकार ही कर रही है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बीजेपी हारने वाली पार्टी बनने जा रही है। उनके इन बयानों के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में PDA, आजम खान और बीजेपी को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

'भाजपा हारने वाली पार्टी बनने जा रही है' INDIA Bloc की रैली के बाद गरजे अखिलेश यादव!

शेयर करना
Exit mobile version