उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली में कांग्रेस के यूपी प्रभारी आरपी गौतम ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। खास बात यह है कि स्वामी प्रसाद मौर्य हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर चुके हैं।

इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठने लगे हैं। आखिर कांग्रेस प्रभारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात क्यों की? वह भी तब, जब दो दिन पहले ही उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था।

राजनीतिक चर्चाएं यह भी हैं कि क्या कांग्रेस इस मुलाकात के जरिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है? एक तरफ कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव के आलोचक स्वामी प्रसाद मौर्य से कांग्रेस नेता की मुलाकात ने नए सियासी संकेत दे दिए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कांग्रेस गठबंधन में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाना चाहती है या फिर इस मुलाकात के पीछे कोई नई रणनीति है? फिलहाल, मुलाकात का आधिकारिक एजेंडा और कांग्रेस नेतृत्व की मंशा स्पष्ट नहीं है।

Election 2027 : विधायक से गुस्से में है पब्लिक,कानपुर में इस बार होगा बदलाव ! | BJP | SP | Politics

शेयर करना
Exit mobile version