भारत में Google Pay ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया AI फीचर पेश किया है। कंपनी ने ऐप के अंदर Ask Google Pay नाम से Gemini AI पर आधारित चैटबॉट की शुरुआत की है। यह फीचर यूजर्स को उनके खर्चों को समझने, ट्रैक करने और बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा।

इस नये AI टूल यूजर्स के खर्च करने के पैटर्न को समझकर उनसे जुड़े सवालों के जवाब दे सकता है। यूजर अपने पिछले ट्रांजैक्शन, खर्च की कैटेगरी और बजट से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। इसके जरिए खर्चों का विश्लेषण करना आसान हो जाएगा।

खर्चों का मिलेगा पूरा एनालिसिस

बता दे कि Ask Google Pay फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ऐप में पर्सनलाइजेशन सेटिंग को एक्टिव करना होगा। वही इसके बाद यूजर अपने पिछले खर्चों की जानकारी मांग सकते हैं।

स्पेंडिंग पैटर्न को समझने और खर्च कम करने से जुड़े सुझाव भी दे सकता है।

AI चैटबॉट खर्चों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर जानकारी दे सकता है। साथ ही यह स्पेंडिंग पैटर्न को समझने और खर्च कम करने से जुड़े सुझाव भी दे सकता है।यूजर्स को यह फीचर विजुअल तरीके से भी जानकारी उपलब्ध करा सकता है, जिससे उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि उनका पैसा किन जगहों पर ज्यादा खर्च हो रहा है।

फाइनेंशियल जानकारी समझने में मिलेगी मदद

Google के मुताबिक, Ask Google Pay सिर्फ ट्रांजैक्शन डिटेल्स तक सीमित नहीं रहेगा। यह यूजर्स को SIP, क्रेडिट स्कोर, कंपाउंडिंग इंटरेस्ट और टैक्स से जुड़े विषयों को आसान भाषा में समझाने में भी मदद करेगा।

यह फीचर यूजर की जरूरत के हिसाब से ऑफर्स और क्रेडिट कार्ड विकल्प खोजने में भी सहायता कर सकता है।कंपनी ने बताया कि AI चैटबॉट भारतीय यूजर्स के लिए कई भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इसमें टेक्स्ट के साथ-साथ वॉयस कमांड का विकल्प भी दिया गया है।

Google Pay ने लॉन्च किया नया क्रेडिट कार्ड

Google ने SBI Card के साथ साझेदारी कर Google Pay Flex SBI Card भी लॉन्च किया है। RuPay नेटवर्क पर आधारित यह क्रेडिट कार्ड भारत में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले कंपनी ने Axis Bank के साथ मिलकर Google Pay Flex Axis Card भी पेश किया था। नए कार्ड के जरिए Google Pay अपने डिजिटल क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहा है।

E20 पेट्रोल को लेकर  Kejriwal ने खोला मोर्चा, BJP सरकार से पूछे तीखे सवाल

शेयर करना
Exit mobile version