ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉनर (Honor) ने अपना नया फोन Honor X6e लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन दमदार बैटरी लाइफ और आकर्षक फीचर्स के साथ चुनिंदा बाजारों में उतारा गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले है, जो बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश की गई है।

शानदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Honor X6e की सबसे खास बात इसमें दी गई 7,500mAh की तगड़ी बैटरी है, जो सिंगल चार्ज पर लंबा बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 29.6 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिसका चार्जर बॉक्स के साथ ही मिलता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor X6e में 6.61-इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1010nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट पर रन करता है, जिसे 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वर्चुअल रैम फीचर की मदद से इसकी रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है।

कैमरा और अन्य फीचर्स फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक ऑक्सिलरी सेंसर दिया गया है, जो 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है, और यह मिडनाइट ब्लैक व सनराइज गोल्ड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। मलेशिया में इसके सिंगल 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत RM 699 (लगभग 16,000 रुपये) रखी गई है।

Podcast | Riya Ahir | कौन है रिया अहीर जिसने स्टूडेंट प्रोटेस्ट में भर दी जान | Viral Girl | Mumbai

शेयर करना
Exit mobile version