iPhone और Android फ़ोन यूज़र्स के लिए एक जरूरी खबर है, WhatsApp ने हाल ही में अपने FAQ पेज को अपडेट किया है कि किन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए WhatsApp सपोर्ट जल्द ही खत्म होने वाला है। WhatsApp डेवलपमेंट पर नज़र रखने वाली साइट WABetaInfo ने सबसे पहले बताया है कि iOS 15.4 और उससे ऊपर के वर्शन पर चलने वाले iPhone मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा।

पुराने iPhone ही नहीं, बल्कि पुराने Android फ़ोन का भी सपोर्ट खत्म होने वाला है। कंपनी के ऑफिशियल FAQ पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Android 6 और उससे ऊपर के वर्शन WhatsApp को सपोर्ट करेंगे, जिसका मतलब है कि इससे नीचे के वर्शन वाले फ़ोन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा।

इस तारीख से हो जाएंगा बंद

WhatsApp के ऑफिशियल FAQ पेज के मुताबिक, Android OS पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट 8 सितंबर, 2026 से बंद होने वाला है। वहीं, iOS वर्जन पर चलने वाले iPhone मॉडल के लिए सपोर्ट 30 नवंबर, 2026 से खत्म हो जाएगा। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद अगर आपका फोन ऊपर बताए गए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं कर रहा है तो आप WhatsApp नहीं चला पाएंगे।

अगर आपका फ़ोन भी पुराने वर्शन पर काम करता है तो आपको खुद को नए फ़ोन में अपग्रेड करना होगा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप WhatsApp अकाउंट नहीं चला पाएँगे। फ़ोन बदलने से पहले फ़ोन की सेटिंग्स में जाकर चेक कर लें कि कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट पेंडिंग तो नहीं है। अगर कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट पेंडिंग है तो पहले फ़ोन को अपडेट करें और फिर चेक करें कि आपका फ़ोन किस OS पर चल रहा है।

Moradabad वाले उस्मान की बारात सोशल मीडिया पर वायरल,अब पुलिस बुलडोजर खोज रही!

शेयर करना
Exit mobile version