लखनऊ: ओम प्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ आने को लेकर दिए गए बयान पर अब्बास अंसारी ने पलटवार किया है। मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को निगलने का काम कर रही है।

सपा कार्यालय में बयान देते हुए अब्बास अंसारी ने कहा कि उनके चाचा ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर पार्टी का गठन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभासपा अब राजभर समाज के मुद्दों पर लड़ नहीं पा रही है।

अब्बास अंसारी ने संजय निषाद, ओम प्रकाश राजभर और अनुप्रिया पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। उनके इस बयान को प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और भाजपा के सहयोगी दलों की भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है।

सीतापुर MLC चुनाव में बवाल! BJP एजेंट पर महिला मतदाता से मतपत्र छीनने का आरोप, मचा हंगामा !

शेयर करना
Exit mobile version