आगरा: जनपद में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने प्रशासन पर जबरन चुनाव हराने का आरोप लगाया। आकाश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें अग्रवाल होने की वजह से हराया जा रहा है।

आकाश अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या मैं पाकिस्तान से आया हूं, आतंकवादी हूं?” उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शिक्षक समर्थकों के घर पुलिस भेजकर उन्हें डराया गया। सपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

आकाश अग्रवाल ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद वह मुस्लिम या बौद्ध धर्म अपनाएंगे। उनके इन बयानों के बाद MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

सीतापुर MLC चुनाव में बवाल! BJP एजेंट पर महिला मतदाता से मतपत्र छीनने का आरोप, मचा हंगामा !

शेयर करना
Exit mobile version