पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा ने आज विद्यार्थियों के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं, जिससे युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखने और समझने का अनूठा अवसर मिला है। इस विशेष अवसर पर फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा का दौरा किया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से सीधी बातचीत की। इस दौरान विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को पंजाब की सबसे बड़ी ताकत बताया और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता का पैमाना यह नहीं है कि आप कहां से आते हैं, बल्कि यह है कि आप कितनी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य हासिल करते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुरुआती राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए छात्रों को सलाह दी कि वे असफलताओं से घबराएं नहीं और सही समय का इंतजार किए बिना आज से ही मेहनत शुरू कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार योग्यता आधारित पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जहाँ सरकारी नौकरियां सिफारिश या पहुंच के आधार पर नहीं, बल्कि पूरी तरह योग्यता के दम पर मिलती हैं।

छात्रों को लोकतंत्र और संसद-विधानसभा की कार्यप्रणाली के महत्व से अवगत कराते हुए सीएम मान ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें यह समझना चाहिए कि कानून कैसे बनते हैं तथा जनप्रतिनिधि जनता के प्रति कैसे जवाबदेह होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य के पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है ताकि किसी भी परिवार को इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।

आज़म खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा एलान, सियासत में गरमाया पारा

शेयर करना
Exit mobile version