लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। इसके अलावा रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई है।

CJM कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जियों को खारिज करते हुए कहा कि जमानत देने का कोई आधार नहीं है। कोर्ट ने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत अर्जियां खारिज कर दीं।

अदालत ने क्यों खारिज की जमानत अर्जी ?

मामले में श्रद्धा दुबे की ओर से सीजेएम अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने अपराध की गंभीरता और मामले के सत्र न्यायालय में विचारणीय होने का उल्लेख किया। इसके बाद श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश की जमानत अर्जियां खारिज कर दी गईं। इस फैसले के बाद तीनों आरोपियों को फिलहाल जमानत नहीं मिली है।

सीतापुर MLC चुनाव में बवाल! BJP एजेंट पर महिला मतदाता से मतपत्र छीनने का आरोप, मचा हंगामा !

शेयर करना
Exit mobile version