खुफिया एजेंसी IB ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उज्बेकिस्तान निवासी लोला कायूमोवा को हिरासत में लिया है। करीब एक साल से वांछित चल रही लोला को IB ने पकड़कर सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सुपुर्द कर दिया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, लोला नेपाल और उज्बेकिस्तान से महिलाओं की अवैध तस्करी कर उन्हें लखनऊ लाती थी। आरोप है कि वह डॉक्टर की मदद से महिलाओं की Plastic Surgery करवाकर उनका हुलिया बदलवाती थी और फिर पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर उनसे देह व्यापार कराती थी।

प्लास्टिक सर्जरी से बदलवाती थी महिलाओं का हुलिया

पुलिस जांच में सामने आया है कि लोला बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रही थी। वह उज्बेकिस्तान और नेपाल से महिलाओं को लखनऊ लाती थी। इसके बाद एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने की कोशिश की जाती थी।

इसके बाद महिलाओं को शहर के पॉश इलाकों में स्थित फ्लैटों में रखा जाता था और कथित तौर पर देह व्यापार कराया जाता था।

2025 में छापेमारी के बाद से थी फरार

20 जून 2025 को FRRO की टीम ने न्यू हजरतगंज स्थित एक अपार्टमेंट के कमरा नंबर 527 में छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में होलिडा और नीलोफर नाम की दो विदेशी महिलाओं को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया था।

जांच में उनके अवैध रूप से भारत में रहने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से लोला कायूमोवा फरार चल रही थी और अंडरग्राउंड हो गई थी।

उज्बेकिस्तान में भी जारी है लुकआउट नोटिस

जांच में यह भी सामने आया है कि लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी है। आरोप है कि उसने चोरी-छिपे लखनऊ में शादी की थी और अवैध रूप से रह रही थी।

एजेंसियां अब नेपाल और उज्बेकिस्तान से जुड़े उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हैं और पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।

अबान अहमद के एक्सीडेंट का Video Viral! डैशकैम में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

शेयर करना
Exit mobile version