उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 78 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े पैमाने पर हुए गबन और धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को एक बड़ी सफलता मिली है। की टीम ने मुरादाबाद से ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फुरकान अहमद, हिरासत अली और इब्राहिम सैफी के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर दबोचा।

यह पूरा मामला थाना गलशहीद में दर्ज मुकदमे से जुड़ा हुआ है। आरोपी कंपनी ग्रीन रे इंटरनेशनल के बैनर तले भोले-भाले निवेशकों को उनकी निवेश की गई रकम को कुछ ही समय में दोगुना करने का लालच देते थे। इस लुभावने झांसे में आकर प्रदेश भर के सैकड़ों निवेशकों ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई इस फर्जी कंपनी में लगा दी। आरोप है कि कंपनी के इन संचालकों ने निवेशकों से लगभग 78 करोड़ रुपये हड़प लिए और बाद में निवेशकों की रकम लेकर फरार हो गए।

लंबे समय से इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले की जांच कर रही की टीम लगातार इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर मुरादाबाद में की गई इस छापेमारी के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ठगी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे और ठगी गई रकम को कहां-कहां निवेश या ठिकाने लगाया गया है। इस कार्रवाई से अन्य फरार आरोपियों में भी हड़कंप मच गया है।

"हथेली गरम पुलिस नरम...", UP Police को लेकर जब Akhilesh Yadav ने कह दी ये बड़ी बात !

शेयर करना
Exit mobile version