लखनऊ: लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट ने दोषी प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामले में करीब 8 साल बाद सजा का ऐलान हुआ है।
विवेक तिवारी हत्याकांड की घटना 30 सितंबर 2018 को हुई थी। इस मामले में प्रशांत चौधरी करीब 8 साल का समय जेल में बिता चुका है। वहीं, मामले में दूसरे आरोपी संदीप कुमार को कोर्ट पहले ही बरी कर चुकी है।
क्या है पूरा मामला ?
30 सितंबर 2018 को हुई विवेक तिवारी की हत्या के बाद यह मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा। अब करीब 8 साल बाद कोर्ट ने मामले में दोषी प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले के साथ ही इस चर्चित हत्याकांड में सजा का ऐलान हुआ है।
सजा का ऐलान
दोषी प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा के साथ 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी संदीप कुमार को कोर्ट बरी कर चुकी है। प्रशांत चौधरी पहले ही करीब 8 साल जेल में बिता चुका है।



