उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। साल 2008 में हुए चर्चित रामपुर CRPF कैंप आतंकी हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।

बता दें, जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शरीफ 2008 में रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हुए आत्मघाती हमले के मामले में दोषी पाया गया था। उस खौफनाक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 8 जवान शहीद हो गए थे। इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शरीफ ने कोर्ट द्वारा सुनाई गई 7 साल की सजा जेल में काटी थी। सजा पूरी करने के बाद वह जेल से बाहर आ गया था और रामपुर में ही रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पुराने विवादों समेत सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 2008 के उस दर्दनाक हमले से जुड़े दोषी की इस तरह हत्या किए जाने के बाद से रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है और पुलिस स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए है।

Virendra Singh से सुनिये हिंदू-मुसलमान और फुटपाथ पर हिंदुस्तान, 80 साल से लड़ाई का मुद्दा एक है

शेयर करना
Exit mobile version