मनोरंजन डेस्क : साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की पैन-इंडिया स्टार सामंथा रूथ प्रभु की मच-अवेटीड (सर्वाधिक प्रतीक्षित) एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ (Maa Inti Bangaram) का आधिकारिक ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सामंथा एक ऐसे अनोखे और पहले कभी न देखे गए हाई-ऑक्टेन एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों और प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ट्रेलर में उनके डेयरिंग स्टंट्स और खतरनाक मूव्स इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बने हुए हैं।

Maa Inti Bangaaram - Official Trailer | Samantha | Raj Nidimoru | Nandini Reddy | Santhosh Narayanan

एक शांत बहू के अतीत का खौफनाक सच
फिल्म के जारी ट्रेलर और आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, ‘मां इंति बंगाराम’ एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक पारंपरिक और रूढ़िवादी घर में नई बहू बनकर कदम रखती है। वह शुरुआत में बेहद शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजरों में अच्छी बहू बनने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन ससुराल की उम्मीदों पर खरा उतरना उसके लिए मुश्किल साबित होता है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसका दफन हो चुका अतीत अचानक सामने आ जाता है। अपने परिवार को खतरनाक दुश्मनों से बचाने के लिए वह हथियार उठा लेती है और उन लोगों की रक्षा के लिए अकेले लड़ती है जो उस पर पूरा भरोसा भी नहीं करते हैं।

प्रोड्यूसर के तौर पर सामंथा की नई पारी, 19 जून को होगी रिली
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सामंथा ने कहा, “इस किरदार को निभाना और एक प्रोड्यूसर के तौर पर इस फिल्म को बनाना मेरे लिए बेहद संतोषजनक और भावनात्मक सफर रहा है।” गौरतलब है कि मेकर्स ने इस महीने की शुरुआत में फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। पहले यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब यह आगामी 19 जून को दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज होगी। राज निदिमोरू, सामंथा और हिमांक दुव्वुरु द्वारा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर नंदिनी रेड्डी ने किया है।

शेयर करना
Exit mobile version