टॉम हॉलैंड स्टारर मार्वल फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में 256.20 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर इतिहास रच दिया है।
फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन इसकी कमाई 49.35 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त उछाल के साथ 70.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 76 करोड़ रुपये की कमाई की।
चार दिनों के शानदार प्रदर्शन के साथ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसने ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ (227.43 करोड़), ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (212 करोड़) और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (190.5 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। इसमें टॉम हॉलैंड के साथ जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफालो, मारिसा टोमेई और फ्लोरेंस प्यू अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फेज-6 का हिस्सा है।

शेयर करना
Exit mobile version