गुजरात: गुजरात में नकली देशी घी बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की कार्रवाई में यहां से करीब 30 हजार लीटर नकली देशी घी बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि इस फैक्ट्री में पॉमोलिन ऑयल और केमिकल मिलाकर देशी घी तैयार किया जा रहा था, जिसमें एक बूंद भी असली देशी घी नहीं होता था।

केमिकल से तैयार होता था नकली घी

जांच के दौरान फैक्ट्री से करीब 50 हजार लीटर घी बनाने वाला चाइनीज केमिकल भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इस केमिकल की मदद से ऐसा नकली घी तैयार किया जाता था, जिसकी शुद्धता सामान्य खाद्य विभाग की जांच मशीनों से भी पकड़ना मुश्किल था।

FDA विभाग के अधिकारी भी इस तरह के केमिकल से बनाए गए नकली घी को देखकर हैरान रह गए। अधिकारियों के मुताबिक, इस नकली घी की पहचान करना चुनौतीपूर्ण था।

कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

जांच में पता चला है कि इस नकली घी की सप्लाई गुजरात के अलावा पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में की जा रही थी। अलग-अलग ब्रांड के नाम से यह नकली घी बाजारों में पहुंचाया जा रहा था।

खाद्य विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है और यह पता लगाया जा रहा है कि नकली घी की सप्लाई किन-किन इलाकों में की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Akhilesh की तैयारी पक्की PDA की बताई नई परिभाषा अब P फॉर Pandit भी..

शेयर करना
Exit mobile version