बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड और मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। जब से इस फिल्म का जिक्र शुरू हुआ है, तभी से इसकी स्टार कास्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। अब एक बार फिर ‘रामायण’ अपनी कास्टिंग को लेकर सुर्खियों में आ गई है, और खबर है कि फिल्म में भगवान राम के भक्त और रावण के छोटे भाई ‘विभीषण’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम सामने आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हरीश उथमन को फिल्म ‘रामायण’ में विभीषण के महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना जा सकता है। हालांकि, इससे पहले जयदीप अहलावत के इस रोल को निभाने की काफी चर्चाएं थीं, लेकिन बाद में वे रेस से बाहर हो गए। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो विलेन के दमदार रोल के लिए मशहूर हरीश उथमन को एक पॉजिटिव और बेहद अहम भूमिका में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

आपको बता दें कि करीब 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, साई पल्लवी, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और शीबा चड्ढा जैसे कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग और कास्टिंग से जुड़े हर अपडेट पर दर्शकों की पैनी नजर बनी हुई है।

Virendra Singh से सुनिए,यूपी में बम्पर तबादले,13 IAS इधर से उधर | UP News |

शेयर करना
Exit mobile version