आगरा। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपनी ही विधानसभा आगरा दक्षिण की मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। मंत्री का दावा है कि तीन कमरों के मकान में 200 वोटर दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम बीएलओ ने धर्म के आधार पर काम करते हुए अपने समुदाय के मतदाताओं के नाम बढ़ाए और एक विशेष राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश की।

योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सबूत सौंपे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री ने संबंधित बीएलओ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने और चुनाव आयुक्त से शिकायत करने की चेतावनी दी है।

मंत्री ने मांग की कि जहां-जहां मुस्लिम बीएलओ तैनात थे, वहां मतदाता सूची की जांच होनी चाहिए।

हिंदू मतदाताओं के नाम कम होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पिछले पुनरीक्षण में हिंदू समाज की भागीदारी कम रही, जबकि मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अखिलेश यादव की चेतावनी पर योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है।

अब सवाल यह है कि जब सरकार के कैबिनेट मंत्री ही मतदाता सूची और निर्वाचन अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, तो चुनाव आयोग इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करेगा?

UP Voter List : यूपी में अब कितने वोट बढे,आ गई नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट,जान लीजिए !

शेयर करना
Exit mobile version