नई दिल्ली/दिल्ली: दुनिया के कुछ हिस्सों में पैर पसार रहे इबोला वायरस (Ebola Virus) को लेकर भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने एहतियात के तौर पर देश के सभी एयरपोर्ट्स, पोर्ट्स और एंट्री पॉइंट्स पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि देश में अब तक इबोला का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन निगरानी व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।

इन देशों से आने वाले यात्रियों की होगी सघन जांच
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DR Congo), युगांडा और साउथ सूडान से सीधे आने वाले या इन देशों के रास्ते भारत पहुंचने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन ‘हाई रिस्क’ वाले देशों से आने वाले यात्रियों की गहन थर्मल स्क्रीनिंग की जाए।

‘लक्षण दिखने पर न छुपाएं, तुरंत दें जानकारी’
एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि किसी यात्री को भारत पहुंचने पर या यात्रा के दौरान बुखार, उल्टी, तेज कमजोरी, सिरदर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो वे इमिग्रेशन चेक से पहले तुरंत एयरपोर्ट के हेल्थ डेस्क या हेल्थ ऑफिसर को इसकी रिपोर्ट करें। इसके अलावा, भारत आने के 21 दिनों के भीतर भी अगर ऐसे लक्षण विकसित होते हैं, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित कर अपनी ट्रैवल हिस्ट्री (यात्रा विवरण) साझा करने की अपील की गई है। सरकार ने यात्रियों से सार्वजनिक सुरक्षा के हित में इस स्क्रीनिंग प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने को कहा है।

NEET पेपर लीक को लेकर Congress का हल्ला बोल,Rajasthan में जोरदार प्रोटेस्ट

शेयर करना
Exit mobile version