बागपत : दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नजफगढ़ से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे श्रद्धालुओं की कांवड़ को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 7 कावड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए शाहदरा के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ये सभी श्रद्धालु दिल्ली के द्वारका से इस इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चढ़े थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर में सवार तीन लोग कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर को नीचे उतरवाया। क्षतिग्रस्त कावड़ को भी पुलिस और परिजनों द्वारा वापस ले जाया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

BSP में बड़ा घमासान Mayawati ने Akash Anand के ससुर Ashok Siddharth  को निकाला, पार्टी में बढ़ी हलचल

शेयर करना
Exit mobile version