मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचकर आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी के थाने में खुद सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह, हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

OP Rajbhar का Akhilesh-Rahul पर बड़ा हमला, DUSU चुनाव का जिक्र कर साधा निशाना!

शेयर करना
Exit mobile version