समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हनुमान जी से जुड़े एक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रभु हनुमान जी से आशीर्वाद ले लिया है और सवाल उठाया कि जिन लोगों ने हनुमान जी को इस तरह पेश किया था, उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं हुई।
अखिलेश यादव ने कहा, “प्रभु हनुमान जी से हमने आशीर्वाद ले लिया है, ये वही हैं जिनके साथ क्या व्यवहार किया था याद है? FIR उनपर क्यों नहीं हुई जिन्होंने हनुमान जी को इस तरीके से पेश किया था।” सपा मुखिया के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव ने अपने बयान के जरिए उन लोगों पर सवाल उठाए हैं।



