Peddi Box Office Day 5 : स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ इस समय काफी चर्चा में है। एक तरफ फिल्म में जान्हवी कपूर के सीन को लेकर हंगामा मचा हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म ने राम चरण के लिए भी गेम बदल दिया है क्योंकि उन्हें ‘आरआरआर’ के चार साल बाद हिट मिली है। इससे पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। मगर अब स्पोर्ट्स ड्रामा ने उनकी चांदी कर दी है। इस पैन इंडिया फिल्म ने 4 दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अब फिल्म की पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं पांचवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।
जानें पांचवें दिन की कमाई
बता दें कि फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 26.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन मूवी ने 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, चौथे दिन फिल्म ने 27.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन पांचवें दिन फिल्म ने 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने 5 दिनों में 164.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मेकर्स ने फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया है।
जानें अब तक कितनी हुई कमाई
राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, दिव्येंदु, आर रत्नवेलु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, विजय सेतुपति और नवीन नूली ने फिल्म ‘पेड्डी’ में अहम भूमिका निभाई है। पेड्डी मूवी ने आज यानी 08 जून को सिर्फ तीन भाषाओं में इतनी कमाई की है। मूवी ने हिंदी भाषा में 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि तमिल भाषा में 7 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, पेड्डी मूवी ने तेलुगु भाषा में 6.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने आज तीनों भाषाओं में 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘पेड्डी’ ने 5 दिनों में कुल 164.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।



