एंटरटेनमेंट : 80 से 90 के दशक में फिल्मों की हिट मशीन मानी जाने वाली मीनाक्षी सिनेमा की दुनिया में अपनी वापसी को लेकर चर्चा का विषय रही हैं ।अब मीनाक्षी शेषाद्रि की वापसी पक्की हो गई है और अच्छी खबर यह है कि जिस प्रोजेक्ट से वह इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं, उसमें वह अपने सबसे सफल को-स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी. जाने वह कौन से बॉलीवुड एक्टर हैं ।

हाल ही में मुंबई लौटने की घोषणा की

बता दे कि एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने हाल ही में मुंबई लौटने की घोषणा की और कहा कि वह हिंदी सिनेमा में बेहतर मौकों की तलाश में हैं. 1983 की फिल्म पेंटर बाबू से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली मीनाक्षी अपनी दूसरी फिल्म हीरो से स्टारडम तक पहुंच गईं. लोगों को एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद आई.

इस प्रोजेक्ट में दिखेंगी जैकी श्रॉफ के साथ

इसके बाद दोनों ने साथ में दहलीज़ (1986) और अल्लाह रक्खा (1986) फिल्में कीं. लगभग 40 साल बाद जैकी और मीनाक्षी फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। दरअसल, सिनेमा की दुनिया में वापसी के बाद मीनाक्षी ने मशहूर OTT प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video के लिए बन रही वेब सीरीज नानावटी वर्सेस नानावटी (Nanavati vs Nanavati) साइन की है, जिसमें जैकी भी अहम रोल में हैं।

शूटिंग इसी हफ्ते मुंबई में शुरू हो गई

इस आठ एपिसोड वाले शो की शूटिंग इसी हफ्ते मुंबई में शुरू हो गई है। इस बेसिस पर हीरो फिल्मों में नजर आ चुकी मीनाक्षी शेषाद्रि और जैकी श्रॉफ की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। हालांकि, मीनाक्षी की कमबैक सीरीज का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। पता चला है कि एक्ट्रेस इस सीरीज के जरिए OTT पर डेब्यू करेंगी।

अपने ज़माने की सबसे सफल लीड एक्ट्रेस के तौर मीनाक्षी शेषाद्रि जानी जाती हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल तक कई एक्टर्स के साथ काम किया है। उनकी पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो उनकी डिटेल्स इस तरह हैं- शहंशाह, दामिनी ,हीरो ,घायल और घातक ।

जंतर-मंतर पर CJP Protest के चलते Delhi की सड़कों पर जाम, कई जगह लगा लंबा ट्रैफिक जाम!

शेयर करना
Exit mobile version