डेस्क : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 17 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 22 अंकों की कमजोरी के साथ 24,343 के स्तर पर खुला, जबकि बैंक निफ्टी 72 अंक गिरकर 57,418 के स्तर पर पहुंच गया।

बता दे कि बाजार पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड करीब 89 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। हालांकि, आज डिफेंस सेक्टर के शेयरों में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में करीब 0.78 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर

वही निफ्टी50 में शुरुआती कारोबार के दौरान 11 शेयरों में तेजी और 39 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में आइशर मोटर्स, हिंडाल्को, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल रहे। वहीं गिरावट वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब, जेएसडब्ल्यू, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटीसी और एसबीआई शामिल रहे।

इन शेयरों में दिखी हलचल

वही आज के कारोबार में फिजिक्स वाला, वोल्टास, GMR एयरपोर्ट्स, पॉलिसीबाजार, डॉ. रेड्डीज लैब, BEML, इंडिगो पेंट्स, धूत ट्रांसमिशन और Molbio Diagnostics जैसे शेयरों पर निवेशकों की नजर रही।

बेहतर पहली तिमाही के नतीजों के बाद फिजिक्स वाला के शेयरों में करीब 6 फीसदी की तेजी आई। कंपनी का शेयर 124.71 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। कंपनी का घाटा पहली तिमाही में घटकर 77.6 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 120.5 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 24.4 फीसदी बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर GMR एयरपोर्ट्स के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। इसके अलावा डॉ. रेड्डीज लैब के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

CM Yogi Speech: 78 हजार कोटेदारों को बड़ा लाभ, CM योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

शेयर करना
Exit mobile version