नई दिल्ली। अमेरिकी अदालत से झूठे आरोपों वाला केस खारिज होने के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को उन सभी लोगों का तहेदिल से धन्यवाद किया, जो कठिन दौर में भी उनके साथ डटे रहे। उन्होंने भगवान और अपने माता-पिता की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और अपने लाखों निवेशकों का भी आभार जताया, जिन्होंने मुश्किल समय में भी कंपनी पर भरोसा बनाए रखा।

अमेरिकी कोर्ट ने सभी आरोप किए खारिज

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले की जिला अदालत के न्यायाधीश निकोलस गाराउफिस ने सोमवार देर शाम अदाणी समूह के खिलाफ दर्ज सिक्योरिटीज फ्रॉड और वायर फ्रॉड से जुड़े सभी आपराधिक आरोपों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया। कानूनी जानकारों के मुताबिक, यह फैसला साफ करता है कि अदाणी ग्रुप और उसके अधिकारियों पर लगाए गए तमाम आरोप पूरी तरह झूठे थे। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि यह निर्णय अदाणी ग्रुप के लिए पूरी तरह क्लीन चिट है और अब दोबारा इस तरह के आरोप नहीं लगाए जा सकते।

न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरा सम्मान

फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम अदाणी ने लिखा, हम विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ इस फैसले का स्वागत करते हैं। इस चुनौतीपूर्ण दौर के दौरान सच, निष्पक्षता और कानून के शासन में हमारा विश्वास कभी नहीं डिगा।

उन्होंने उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने इस पूरे मामले के दौरान उन पर और न्याय व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखा और कहा कि वे हर उस शख्स के दिल से शुक्रगुजार हैं, जिसने इस मुश्किल वक्त में हौसला दिया।

दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें शाम 5 बजे | UPNews | Akhilesh yadav | Mayawati | Crime News | Bstv | Viral

शेयर करना
Exit mobile version