डेस्क : स्मार्टफोन कंपनी Oppo भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी Oppo K14 Lite को 16 सितंबर को भारत में पेश करेगी। लॉन्च से पहले फोन की बैटरी और कुछ प्रमुख फीचर्स सामने आ गए हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।

Oppo K14 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म

Oppo K14 Lite के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव की गई है। इसके मुताबिक फोन भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Oppo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

कंपनी ने अभी तक Oppo K14 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और बजट प्राइस के साथ यह फोन बाजार में मौजूद अन्य स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है।

मिल सकती है 7000mAh की बड़ी बैटरी

Oppo ने कन्फर्म किया है कि Oppo K14 Lite में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी की वजह से यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी चाहिए।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo K14 Lite में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 4GB RAM और 64GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K14 Lite में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आ सकता है। इसके अलावा डिवाइस में IP64 रेटिंग मिलने की संभावना है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करेगी।

  • Oppo K14 Lite के संभावित फीचर्स
  • 6.75 इंच LCD डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Unisoc T7250 प्रोसेसर
  • 4GB RAM और 64GB स्टोरेज
  • 7000mAh बैटरी
  • 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 13MP रियर कैमरा
  • 8MP सेल्फी कैमरा
  • Android 16 आधारित ColorOS 16

“इन युद्धों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा”, BRICS Summit पर सपा सांसद  राम गोपाल यादव ने कही ये बात

शेयर करना
Exit mobile version