उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान में आधुनिक ट्रांसप्लांट यूनिट का औपचारिक लोकार्पण किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थान की टीम को सम्मानित किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि जनसंतुष्टि ही प्रशासनिक और चिकित्सीय व्यवस्था का मूल मंत्र है, जिससे शिकायतों से मुक्ति मिलती है और परिणाम बेहतर आते हैं।

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे की स्थिति सभी ने देखी है, लेकिन अब राज्य में इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में 33 नए मेडिकल कॉलेज वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा, राज्य की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) तीन गुना तक बढ़ चुकी है और नौकरियों में बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी प्रक्रिया से नियुक्तियां की जा रही हैं।

संस्थान की साख और कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “गलती एक व्यक्ति करता है, लेकिन उसकी कीमत पूरे संस्थान को चुकानी पड़ती है। एक व्यक्ति की लापरवाही से पहचान का संकट खड़ा हो जाता है।” उन्होंने कहा कि जब पारदर्शी प्रक्रिया से काम होता है तो परिणाम हमेशा सकारात्मक आते हैं। आज आरएमएल संस्थान उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

“इन युद्धों का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा”, BRICS Summit पर सपा सांसद  राम गोपाल यादव ने कही ये बात

शेयर करना
Exit mobile version