स्मार्टफोन पर लंबी गेमिंग या फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन का गर्म होना एक आम समस्या है, जिससे निपटने के लिए नुबिया ने चीन में अपना एक बेहद दमदार गैजेट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे ‘Magnetic Phone Cooler Neo’ नाम दिया है, जिसे ‘आइसक्रीम कूलर’ के रूप में पेश किया गया है। इस अनोखे कूरलर की पहली सेल 10 सितंबर से JD.com पर शुरू होने जा रही है।

डिजाइन के मामले में यह पारंपरिक कूलर्स से काफी अलग है। इसमें मैट ऑफ-व्हाइट कलर की राउंडेड-कॉर्नर स्क्वायर बॉडी दी गई है, जिसपर मौजूद छोटे स्पेकल्स इसे वनीला कुकी या आइसक्रीम जैसा खूबसूरत लुक देते हैं। फोन को तेजी से ठंडा करने के लिए इसमें 36×36mm की Thermoelectric Cooling (TEC) प्लेट, कोल्ड-फोर्ज्ड एल्युमिनियम हीटसिंक और एल्युमिनियम हीट-स्प्रेडिंग प्लेट का इस्तेमाल किया गया है। यह अधिकतम 25W पावर लेता है और इसकी कूलिंग प्लेट का तापमान गिरकर -18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह भारी इस्तेमाल के दौरान फोन का तापमान 60 डिग्री तक कम कर सकता है।

गर्म हवा को हाथों पर लगने से बचाने के लिए इसमें 7-ब्लेड वाला फैन दिया गया है, जो 6,000 RPM की स्पीड से घूमता है और हवा को ऊपर-नीचे बाहर निकालता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए किसी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साइड में दिए गए फिजिकल बटन से Silent, Powerful, Overclocking और Temperature Control जैसे चार मोड्स को आसानी से बदला जा सकता है। साथ ही इसमें आकर्षक RGB लाइट्स भी मिलती हैं, जिन्हें अपनी पसंद के मुताबिक एडजस्ट या बंद किया जा सकता है।

दिल्ली के सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, हादसे से मची अफरा-तफरी | BuildingCollapse

शेयर करना
Exit mobile version