टेक डेस्क: दुनिया की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का बोर्ड CEO जेन्सेन हुआंग को पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में हुआंग पर दो कथित विवाहेतर संबंधों के आरोपों का जिक्र किया गया है। इनमें से एक संबंध कथित तौर पर चीनी जासूस से जुड़ा बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड उनके भविष्य को लेकर जल्द बैठक कर सकता है।

हालांकि, ये आरोप मीडिया रिपोर्टों में किए गए दावे हैं। अगर जेन्सेन हुआंग कंपनी छोड़ते हैं तो करीब 4 ट्रिलियन डॉलर की इस चिप निर्माता कंपनी के सामने नेतृत्व का संकट खड़ा हो सकता है।

जेन्सेन हुआंग के जाने से एनवीडिया के सामने नेतृत्व की चुनौती

जेन्सेन हुआंग ने एनवीडिया की सह-स्थापना की थी और तीन दशक से अधिक समय में कंपनी को AI चिप्स की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनियों में शामिल किया। वर्तमान में एनवीडिया वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति और अमेरिका-चीन के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा के केंद्र में है।

ऐसे में हुआंग के पद छोड़ने की स्थिति में कंपनी के नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

बोर्ड की जांच के बीच शेयरों में 8% की गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार बंद होने के बाद होने वाली आफ्टर-ऑवर्स ट्रेडिंग में एनवीडिया के शेयर करीब 8 प्रतिशत तक गिर गए। बोर्ड की जांच की घोषणा के बाद इस सप्ताह कंपनी के बाजार मूल्य में लगभग 600 अरब डॉलर की कमी आने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।

D.A. डेविडसन में टेक्नोलॉजी रिसर्च के प्रमुख गिल लुरिया ने कहा कि हुआंग को तुरंत हटाना एनवीडिया के लिए मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कंपनी के पास उत्तराधिकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हुआंग ने कानून तोड़ा है या कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है, तो सबूत मिलने के बाद बोर्ड कार्रवाई कर सकता है।

कंपनी की एग्जीक्यूटिव के साथ कथित रिश्ते का दावा

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी जेन्सेन हुआंग के कंपनी की एक एग्जीक्यूटिव के साथ कथित संबंधों का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एग्जीक्यूटिव सीधे हुआंग के अधीन काम करती थीं।

रिपोर्ट में एनवीडिया की हेल्थकेयर उपाध्यक्ष किम्बर्ली पॉवेल का नाम सामने आया है। इसमें कंपनी के पांच कर्मचारियों के हवाले से इस कथित संबंध की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को फोन पर जब हुआंग से पॉवेल के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आपको मुझसे सीधे बात करनी चाहिए।” इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।

CM योगी ने 1146 कनिष्ठ सहायकों को बांटे नियुक्ति पत्र, 4300 किसानों के खाते में भेजे 215 करोड़

शेयर करना
Exit mobile version