डेस्क : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2009 बैच के IRS (C&IT) अधिकारी और जीएसटी (GST) रायगढ़ के एडिशनल कमिश्नर विनय कुमार को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य अधिकारी के अलावा उनके सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा समेत कुल तीन आरोपियों को धर दबोचा गया है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में भारी हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक खान मालिक से जुड़ा हुआ है। खान मालिक के खिलाफ चल रहे जीएसटी के मामले को सुलझाने के एवज में शुरुआती तौर पर 1.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की गई थी। हालांकि, लंबी बातचीत और सौदेबाजी के बाद आखिरकार यह मामला 40 लाख रुपये में तय हुआ था। पीड़ित पक्ष द्वारा इस बात की शिकायत तुरंत केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को दे दी गई, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।

शिकायत का सत्यापन होने के बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर एडिशनल कमिश्नर विनय कुमार और सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा सहित तीन लोगों को घूस की पहली या तयशुदा किस्त के रूप में 40 लाख रुपये लेते हुए दबोच लिया। एजेंसी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस भ्रष्टाचार के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस बड़ी कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है और विभाग स्तर पर भी सख्त कदम उठाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

CNG की कीमत में बढ़ोतरी पर क्या रहा पब्लिक का रुख सुनिये..| Price Hike | Public Opinion

शेयर करना
Exit mobile version