उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में आज काशी और नोएडा की टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नोएडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारने के बाद काशी रुद्राक्ष की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरना पड़ेगा।

बता दें, ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच इस अहम मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नोएडा की टीम ने पिच और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतकर काशी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। नोएडा के गेंदबाजों की कोशिश शुरुआत में ही झटके देकर काशी की टीम को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी, वहीं काशी रुद्राक्ष के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने के इरादे से मैदान में उतरे हैं।

यूपी टी-20 लीग में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ ही आगे बढ़ रही हैं। कानपुर की पिच को देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरी पारी में ओस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए नोएडा ने रन चेज करने की रणनीति बनाई है। दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी आज के मैच में अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दम लगाते नजर आएंगे।

'अब UP में विकास की रफ्तार कोई रोक नहीं सकता',गोरखपुर यूनिवर्सिटी के स्थापना समारोह में गरजे CM Yogi

शेयर करना
Exit mobile version